नदी किनारे शौच करने गये व्युक्ति की पैर फिसलने से नदी मे डुबने से मौत

Voice of news 24

15 May 2023 16:16PM

धानी

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंन्द्राजीतपुर टोला बरगदवा निवासी लक्ष्मी सहानी पुत्र वरन का राप्ती नदी मे सोमवार की सुबह डूबने से मौत हो गई।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह लक्ष्मी सहानी शौच करने के लिए राप्ती नदी की ओर गए थे। शौच करने के बाद लक्ष्मी हाथ-पैर धोने नदी में गया तभी वह पैर फिसलने से गहरे पानी में चल गया जहां पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। जब बहुत देर तक लक्ष्मी घर नहीं लौटे तो स्वजनों को चिता हुई। स्वजन उनकी खोजबीन करने लगे। कुछ देर बाद ग्रामीण उनका शव नदी में तैरते हुए देखा।ग्रामीणों ने शव की पहचान सिकंन्द्राजीतपुर टोला बरगदवा निवासी लक्ष्मी सहानी पुत्र वरन के रूप में की।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ अनिरुद्ध कुमार,थानाध्यक्ष संजय मिश्रा,धानी चौकी प्रभारी मनोज यादव पुलिस बल के साथ पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.