केकेआर ने चेन्नई को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ की दौड़ को रोमांचक बनाया

Voice 0f news 24

15 May 2023 07:56PM

चेन्नई

सुनील नारायण (15 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान नितीश राणा (नाबाद )  और रिंकू सिंह (54) के बीच 76 गेंद में 99 रन की साझेदारी के दम पर कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में रविवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स को छह विकेट से शिकस्त दी।

चेन्नई को छह विकेट पर 144 रन पर रोकने के बार केकेआर 18.3 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर की 13 मैचों में यह छठी जीत है और टीम 12 अंक के साथ अगर-मगर के प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। चेन्नई के पास इस मैच को जीत कर प्लेऑफ में जगह पक्की करने का मौका था लेकिन उसे अब इंतजार करना होगा।