उप्र निकाय चुनाव में भाजपा की जीत ‘अभूतपूर्व विकास’ को जनता के समर्थन की अभिव्यक्ति: मोदी

Voice of news 24

13 May 2023 23:01PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और इसे प्रदेश में हो रहे ‘अभूतपूर्व विकास’ को लेकर जनता के समर्थन की अभिव्यक्ति करार दिया।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘निकाय चुनावों में शानदार विजय के लिए उत्तर प्रदेश भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास को लेकर जन-जन के समर्थन को अभिव्यक्त करती है।’’

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.