मुंबई ने गुजरात को 27 रन से हराया

Voice of news 24

12 May 2023 23:38PM

आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 27 रनों से हरा दिया हैं. इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई हैं. इससे पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 218 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 103 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस की ओर से राशिद खान से सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 191 रन ही बना सकीं. गुजरात टाइटंस की तरफ से राशिद खान ने सबसे ज्यादा नाबाद 79 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश मधवाल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.