Voice of news 24

11 May 2023 16:51PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जिले में दिन-रात परिवार से दूर ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों की दर्द भरी दास्तान आपको झकझोर कर रख देगी जब आपकी इसकी जमीनी हकीकत से रूबरू होंगे और सब कुछ विभागीय अधिकारियों की करतूतों से पर्दा उठ जाएगा।ताजा और हाल ही का मामला है उक्त जिले में लाचार ड्यूटी कर रहे कर्मचारी को भोजन अन्य सुविधाएं न मिलने के कारण कर्मचारियों में रोष पैदा हो गया। कर्मचारी ने बताया कि केवल चारपाई के अलावा हमें कोई सुविधा नहीं दी गई है जिससे हमें अनेको असुविधाओं का सामना हर रोज खेलना पड़ता है।

एक तरफ डबल इंजन योगी की सरकार जहां दावा कर रही है की विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को हर वक्त उन्हें मुहैया होने वाली सारी सुविधाएं मिल रही है तो वहीं दूसरे तरफ यह व्यवस्था केवल हाथी के दाँत की तरह दिखावे मात्र दिख रहा है। सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड ने आरोप लगाते हुए अपनी पीड़ा कैमरे के सामने सुनाई है।लाचार होमगार्ड ने बताया कि शासन की ओर से आने वाली सुविधाएं जो मिली थी प्रशासनिक स्तर या उससे पहले ही बीच मजधार में दम तोड़ देती है।इस मामले में उसने यह भी बताया कि मौके पर बांसी थाना कोतवाली के कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने खाने की व्यवस्था खुद के बंदोबस्त से की है।













