मतदानकार्मिकों का प्रशिक्षण आइटीएम चेहरी में 02 पालियों में हुआ सम्पन्न

Voice of news 24

10 May 2023 22:28Pm

महराजगंज

मतगणना पूरी चुनाव प्रक्रिया का आखिरी व सर्वाधिक संवेदनशील चरण है। सभी कार्मिक मतगणना प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से लें और मतगणना को बेहद सावधानीपूर्वक संपन्न कराने में योगदान दें।जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मंगलवार को चेहरी स्थित आईटीएम में मतगणना के प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान एक-एक मत महत्वपूर्ण होता है और कोई भी मतगणना कार्मिक किसी मतपत्र को स्वयं निरस्त न करके, इसका निर्णय संबंधित निर्वाचन अधिकारी पर छोड़ दें।

उन्होंने कहा कि मतगणना में विलंब न हो, इसका सभी लोग विशेष ध्यान रखें।मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि मतगणना के दौरान निष्पक्ष होने के साथ-साथ निष्पक्ष दिखना भी जरूरी है। मतगणना के दौरान निर्धारित प्रक्रिया व नियमों का पालन सभी मतदान कार्मिक करें। प्रशिक्षण दो पालियों में कराया गया। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, बीएसए आशीष कुमार सिंह, डीपीआरओ यावर अब्बास एवं सभी मतदान कार्मिक मौजूद रहे।