धर्मनगरी को कलंकित करने वालों पर कानून का दोतरफा चाबुक चला

Voice of news 24

09May 2023

चित्रकूट

धर्मनगरी को कलंकित करने वालों पर कानून का दोतरफा चाबुक चला है। पुलिस ने दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर सलाखों में पहुंचा दिया है। अदालत अब उनके गुनाहों की सजा देगी। इधर, गैरकानूनी तरीके से घरों में किए गए निर्माण पर बुलडोजर गरज पड़ा।

यह है मामला
चित्रकूट। चित्रकूट के मध्य प्रदेश थाना क्षेत्र के भरत घाट के पास मंदाकिनी नदी पर नाव में शनिवार देर रात बरौंधा थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ पांच नाविकों व उसके प्रेमी ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। रविवार को सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। इस घटना को लेकर साधु-संतों, स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं में आक्रोश रहा।

सजा मिलनी शुरु
चित्रकूट। भरत मंदिर के महंत दिव्य जीवन दास, जानकी महल के महंत सीताशरण दास व फलाहारी आश्रम के महंत रामप्यारे दास ने कहा कि मंदाकिनी के आंचल को मैला करने वाले पापियों को सजा मिलनी शुरू हो गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.