यूट्यूबर मनीष कश्यप को झटका श्रमिकों संबंधी फर्जी वीडियो के मामले में न्यायालय ने याचिका पर विचार से किया इनकार

Voice of news 24

08 May 2023  18:23PM

नयी दिल्ली

उच्चतम न्यायालय ने जेल में बंद बिहार के यूट्यूबर मनीष कश्यप को झटका देते हुए उसकी एक याचिका पर विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया जिसमें तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों पर हमले के आरोप वाले फर्जी वीडियो कथित रूप से जारी करने के लिए उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून  लगाये जाने के फैसले को चुनौती दी गयी है।.

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा तथा न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला ने कहा, ‘‘तमिलनाडु एक शांत राज्य है। क्या आप कुछ भी प्रसारित करके राज्य में अशांति पैदा करेंगे। हम इन सब पर सुनवाई नहीं कर सकते।’’.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.