कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हराया

Voice of news 24

05 May 2023 15:12PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुरुवार को KKR और SRH के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 रन से हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद को 8 विकेट पर 166 रन ही बनाने दिए।