Voice of news 24

05 May 2023 13:35PM
लखनऊ
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को देश एवं दुनिया भर में रहने वाले गौतम बुद्ध के समस्त अनुयाइयों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई दी।.
बसपा नेता ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘महामानवतावादी तथागत गौतम बुद्ध के देश व दुनिया भर में रहने वाले समस्त अनुयाइयों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बुद्ध के सत्य, अहिंसा, भाईचारा आदि के मानवीय आदर्शों पर चलकर भारत को आगे बढ़ाने का सतत् प्रयास बहुत जरूरी है, जो वास्तव में उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’.













