Voice of news 24

03 May 2023 07:39PM
महाराजगंज
महाराजगंज जिले से सटे इंडो नेपाल बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। बता दें कि 4 मई को स्थानीय नगर निकाय चुनाव का मतदान होना है। जिसको लेकर 48 घंटे पहले से सीमा सील के जाने का आदेश था।बॉर्डर सील किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।दोनों देशों के बीच आने जाने पर रोक लगा दिया गया। खास करके नेपाल से भारत आने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर है।

सुरक्षा एजेंसियां यह भी ध्यान में रख रही हैं कि कोई भी अराजक तत्व भारत में प्रवेश न कर सके। मंगलवार की शाम 6 बजे भारत नेपाल सीमा से सटे सभी नाकों पर सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है।













