Voice of news 24

29 Apr 2023 23:35PM
नयी दिल्ली
ऑपरेशन कावेरी के तहत गृहयुद्ध ग्रस्त सूडान से निकाले गए 1,191 भारतीयों में से 117 को पृथकवास में रखा जा रहा है क्योंकि उन्होंने पीत बुखार से बचाव का टीका नहीं लगवाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।.
मंत्रालय ने कहा कि वह ऑपरेशन कॉवेरी में विदेश मंत्रालय से करीबी समन्वय कर रहा है।.













