मायर्स और स्टोइनिस ने दिलाई लखनऊ को पंजाब पर शानदार जीत

Voice of news 24

29Apr2023 12:45PM

 

मोहाली

काइल मायर्स और मार्कस स्टोइनिस की आक्रामक पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने आईपीएल के इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर बनाने के बाद पंजाब किंग्स को शुक्रवार को आईपीएल के मैच में 56 रन से हरा दिया ।.

मायर्स ने पावरप्ले में बल्ले से आग उगलते हुए 24 गेंद में 54 रन बनाये जबकि स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली जिसके दम पर लखनऊ ने पांच विकेट पर 257 रन बनाये। आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाये ।.