Voice of news 24
25Apr 2023 08:50Am
सिद्धार्थनगर
आखिरी दिन नगर पालिका सिद्धार्थ नगर से भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद माधव ने बतौर प्रत्याशी अपना नामांकन किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्याम धनी राही भी मौजूद रहे।

गोविंद माधव ने नामांकन के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर आभार प्रकट करते हुए अपनी जीत का भरोसा दिलाया और जीतने के बाद सिद्धार्थनगर नगर पालिका के चौमुखी विकास की बात कही।























