बागियों ने बढ़ाई भाजपा की बेचैनी,नगर पालिका सिद्धार्थनगर

Voice of news 24

25Apr 2023 08:42AM

सिद्धार्थनगर

निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, एसपी अग्रवाल, राजू सिंह, राकेश दत्त त्रिपाठी के अलावा सचींद्रनाथ उर्फ गुड्डू त्रिपाठी, बबलू श्रीवास्तव और मणिकांत शुक्ला टिकट की रेस में शामिल थे आखिरकार लंबे समय से चल रही कयासबाजियों पर रविवार की शाम को विराम लग गया और पार्टी ने जिलाध्यक्ष गोविंद माधव के नाम पर मुहर लगा दी। हालांकि अनारक्षित सीट में पिछड़ी जाति के प्रत्याशी को टिकट दिए जाने का निर्णय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय जरूर बना हुआ है।सूची जारी होने के बाद निवर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, राजू सिंह, मणिकांत शुक्ला ने बगावती रुख दिखाते हुए निर्दल प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल कर दिया। जबकि राकेश दत्त त्रिपाठी, बसपा का दामन थाम कर चुनावी मैदान में आ गए। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ सांसद व स्थानीय विधायक को यह सीट भाजपा के खाते में डालने के लिए कई चुनौतियों से पार पाना होगा। फिलहाल इन सारे चुनावी चक्रव्यूह के बीच देखना दिलचस्प होगा कि अबकी बार भाजपा, इस सीट पर जीत बरकरार रख अपनी साख बचा पाने में सफल होती है या नहीं।

नगर पालिका सिद्धार्थनगर में सत्ताधारी दल के टिकट को लेकर सबसे ज्यादा खींचतान देखी गई। जिसके चलते पार्टी आलाकमान को नामो की घोषणा करने में पसीना छूट गया और प्रत्याशियों के नाम की सूची रविवार की शाम को जारी कर पाई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.