केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन और कार्यकर्ताओ सहित आम जनता में भरा जोश

Voice of news 24

25Apr2023 08:07AM

बृजमनगंज

बृजमनगंज नगर पंचायत नगर निकाय चुनाव के भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन दिन सोमवार को केंद्रीय वित्तमंत्री पंकज चौधरी ने विधिवत पूजन अर्चना कर कार्यालय का सुभारभ किया। इस दौरान केन्द्रीय वित्त राजमंत्री पंकज चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर हाल में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को अपने अपने क्षेत्रों से विजय दिलाने के लिए कटिबद्ध हों।

आप अपने बूथों के हर घरों पर जाकर उन्हें केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं का जानकारी दें। हर हाल में भाजपा को नगर निकाय के हर सीटों पर जीत सुनिश्चित करें। इस दौरान पूर्व विधायक बजरंगभदुर सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव में हम मजबूती से मजबूती से लड़ रहे है और जीत भी पक्की है बस आप लोग एक जुट होकर भाजपा प्रत्याशी राकेश जायसवाल के समर्थन में क्षेत्र में पूरी मजबूती के साथ जुट जाएं। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राकेश जायसवाल ने वित्त राज्य मंत्री व उपस्थित आमजनमानस का आभार व्यक्त किया।