Voice of news 24
21Apr2023 17:06PM
धानी
धानी मे पवित्र माह रमजान के अंतिम जुमे की अलविदा की नमाज शुक्रवार की अकीदत के साथ अदा की गई क्षेत्र में रमजान की रौनक शबाब पर दिखी। मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं। नमाज के बाद हजारों हाथ दुआ के लिए उठे। इबादतों की कुबूलियत, आपसी भाईचारा और मुल्क में अमन व अमान के लिए दुआएं मांगी गई। मस्जिदों में नमाज खत्म के बाद लोगों की भीड़ अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुई।शुक्रवार को रमजान के अंतिम जुमे को लेकर मुस्लिम बस्तियों में चहल-पहल बनी रही।अलविदा की नमाज को लेकर सुरक्षा के कडे इतजाम रहे।






















