Voice of news 24
15Apr2023 08:34Am
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समाज के सभी वर्गों के विकास और समृद्धि के लिए काम कर के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के सपने को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।.

संविधान निर्माता को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देने के बाद नड्डा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने आंबेडकर को उचित मान और सम्मान दिया है। इस क्रम में उन्होंने पहली बार संयुक्त राष्ट्र में आंबेडकर की 125वीं जयंती मनाए जाने का उल्लेख किया।.


















