Voice of news 24

12Apr2023 23:04PM
महराजगंज
महराजगंज के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के इंडो-नेपाल वार्डर क्षेत्र मे चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने श्याम्काट बगीचे के समीप सघन चेकिंग के दौरान एक कार को रोका ।

कार मे सवार दो युवको के पास से एक बैग 4 लाख 40 हजार रुपए की बरामद की। दोनो आरोपी सही जानकारी नहीं दे सके।पुलिस इस मामले में पूछताछ करके आगे की कार्रवाई कर रही है।कड़े गए आरोपियों की पहचान गोविन्द मौर्या बेटा लालचंद मौर्या निवासी दरगहिया मौर्या,थाना शाहपुर,जनपद गोरखपुर एवं संदीप गौड़ बेटा हरिलाल गौड़ निवासी दतरगवा थाना तेतरी बाजार सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है।आरोपियों को नौतनवा कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ चल रही है। मामले में कार्रवाई चल रही है।













