सिद्धार्थनगर राज्य का पहला जनपद है, जहां पर पुलिस कार्यालयों में ई-आफिस पर कार्यप्रणाली, एसपी अमित कुमार आनन्द ने ई-ऑफिस का किया शुभारंभ

Voice of news 24

22Apr2023 22:57Pm

सिद्धार्थनगर

ई ऑफिस एक डिजिटल वर्क प्लेस सॉल्यूशन है। जिसका निर्माण एनआईसी द्वारा किया गया है। ई ऑफिस का विजन समस्त कार्यालय को सरलीकृत, उत्तरदायी, प्रभावी, जवाबदेह और पारदर्शी कामकाज को प्राप्त करना है।यह केन्द्रीय सचिवालय नियमावली (CSMeOP) पर आधारित है।

ई-ऑफिस द्वारा कार्यालयों में किए जा रहे सम्पूर्ण कार्य को कागजरहित तथा अत्यधिक तीव्र बनाये जाने के उद्देश्य से लागू किया जा रहा है।जनपद सिद्धार्थनगर राज्य का पहला जनपद है, जहां पर पुलिस कार्यालयों में ई-आफिस पर कार्यप्रणाली आरम्भ की जा रही है। ई-आफिस प्रणाली को सर्वप्रथम प्रधान लिपिक व आंकिक शाखा में लागू किया गया है। जून माह के अन्त तक इसे समस्त कार्यालयों और जुलाई तक समस्त थानों में लागू कर दिया जायेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.