Voice of news 24

10Apr2023 08:53PM
महाराजगंज
सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा रविवार को 279 करोड़ रुपये की कुल 1058 योजनाओं की सौगात दी गई मुख्यमंत्री ने जनपद आगमन पर 474.42 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण किया गया, जबकि 2316.15 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।लोकार्पण-शिलान्यास से जिले में विकास का पहिया तेजी से दौड़ेगा। ट्राॅमा सेंटर, सड़क व 11 पाइप पेयजल परियोजना का लोकार्पण होने से जहां आमजन की सुविधाएं बढ़ेंगी, वहीं, सिंचाई से जुड़ीं परियोजनाओं से बाढ़ से बचाव में भी मदद मिलेगी।













