Voice of news 24
26Mar2023 17:56PM
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। खिताबी मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रविवार (26 मार्च) आयोजित होगा। दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में पहले स्थान पर रहकर अपना स्थान फाइनल में पक्का किया था। वहीं, मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच में यूपी वॉरियर्स को हराया था।
मेग लेनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 5 टीमों के पॉइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ टॉप पर रही थी। इस कारण टीम सीधे फाइनल में पहुंची। टूर्नामेंट में गुजरात और मुंबई की टीमें ही दिल्ली को एक-एक बार हरा सकीं। बाकी सभी मुकाबले दिल्ली ने जीते।
टीम की कप्तान मेग लेनिंग टूर्नामेंट की टॉप रन स्कोरर हैं। मारियन कैप ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से दिल्ली को कई मैच जिताए। इनके अलावा एलिस कैप्सी, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, जेस जोनासेन, तारा नोरिस और शिखा पांडे भी टीम की टॉप प्लेयर्स हैं।























