महिला प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 72 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने फाइनल में जगह बना ली। 26 मार्च को खिताबी मुकाबले में अब उसका सामना मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। यूपी की टीम जवाब में 17.4 ओवर में 110 रन पर सिमट गई।























