बेयरस्टो आईपीएल से बाहर, लिविंगस्टोन को हरी झंडी

Voice of news 24

23Mar2023 15:03Pm

 

पांव की चोट से उबर रहे इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने के कारण इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेल पाएंगे। आईपीएल 31 मार्च से शुरू हो रहा है।इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हालांकि ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को इस टी20 टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी है जिन्होंने घुटने और टखने की चोट से उबरने के बाद वापसी की है। पंजाब किंग्स ने आईपीएल नीलामी के दौरान लिविंगस्टोन और बेयरस्टो को क्रमशः 11.50 करोड़ रुपये और 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.