रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 11 रन से हराया

गुजरात की टीम - फोटो

Voice of news 24

16Mar2023 22:49PM

महिला प्रीमियर लीग के 14वें मैच में गुजरात जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 11 रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 147 रन बनाए थे। एल वोल्वार्ड्ट ने 57 रन और एश्ले गार्डनर ने नाबाद 51 रन की पारी खेली थी। जवाब में दिल्ली की टीम 18.4 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गई।इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। टीम छह मैचों में दो जीत और चार हार के साथ चार अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, दिल्ली की टीम प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई। उसे बस एक जीत की जरूरत है। दिल्ली छह मैचों में चार जीत और दो हार और आठ अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.