Voice of news 24

16Mar2023 14:23PM
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज डेविड वार्नर को ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया गया।.

टीम के नियमित कप्तान पंत कार दुर्घटना में लगी गंभीर चोट से उबर रहे हैं और वह 31 मार्च से शुरू होने वाले आगामी सत्र में टीम में वापसी नहीं कर पायेंगे।













