सीएमओ ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांगें मानीं,अस्पताल के गेट पर चल रहा अनशन,सीएमओ ने जूस पिला कर अनशन खत्म कराया

Voice of news 24

11Mar2023 22:49PM

महराजगंज

महराजगंज के सिसवा नगर स्थित सीएचसी के गेट पर 7 सूत्री मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन विश्वकर्मा और सद्दाम खान को सीएमओ ने जूस पिला कर अनशन खत्म कराया।

आज देर दोपहर लगभग 3: 30 बजे सीएमओ डॉक्टर नीना वर्मा अनशन स्थल पर पहुंचीं और 7 मांगों में 6 मांग को मान लिया। जिसमें सिसवा में तीन दिन महिला डॉक्टर की तैनाती की भी बात कही। सीएमओ द्वारा मांग मान लिए जाने के बाद अनशन पर बैठे राजन विश्वकर्मा व सद्दाम खान को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.