अज बनारस में राष्ट्रपति मुर्मू: कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित,कालभैरव मंदिर और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करने के साथ ही दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगी

Voice of news 24

13Feb2023 11:09AM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर सोमवार की दोपहर 12 बजे से शाम सात बजे तक शहर से लेकर बाबतपुर हवाई अड्डे तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू रहेगी। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने आमजन से अपील है कि रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें राष्ट्रपति के आगमन/प्रस्थान के समय सगुनहां तिराहा से कोई भी वाहनों को बाबतपुर एयरपोर्ट और शहर की तरफ नहीं आने-जाने दिया जाएगा। हरहुआ फ्लाईओवर के ऊपर से कोई भी वाहन नहीं जाएंगे। वहीं, भेलखा मोड़ तिराहा से कोई भी वाहनों को हरहुआ की तरफ नहीं जाने-आने दिया जाएगा।हरहुआ पंचक्रोशी तिराहा से पंचक्रोशी चौराहा रिंग रोड की ओर कोई वाहन नहीं जाएंगे। गिलट बाजार तिराहा से भोजूबीर तिराहा/तरना की तरफ भी वाहन नहीं जाएंगे।  गोलघर कचहरी से वाहनों को सर्किट हाउस की तरफ नहीं आने-जाने दिया जाएगा। जेपी मेहता तिराहा से दैत्रावीर, भोजूबीर तिराहा की तरफ वाहन नहीं संचालित होंगे। आंबेडकर चौराहा से कचहरी चौराहा की तरफ वाहन चलेंगे। पुलिस लाइन चौराहा से किसी भी वाहन को चौकाघाट चौराहा की तरफ नहीं जाने-आने दिया जाएगा।

ताड़ीखाना तिराहा से चौकाघाट चौराहा और तेलियाबाग तिराहा से चौकाघाट चौराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। पिपलानी कटरा से मैदागिन चौराहा/लहुराबीर चौराहे की तरफ वाहन नहीं चलेंगे। विशेश्वरगंज तिराहा से मैदागिन चौराहा की ओर वाहन नहीं जाएंगे। मजदा पार्किंग से रामापुरा चौराहे की तरफ वाहनों को नहीं जाने-आने दिया जाएगा। मैदागिन चौराहा से गोदौलिया चौराहा और गोदौलिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट की तरफ वाहनों पर रोक रहेगी। रामापुरा चौराहा से गोदौलिया चौराहा और रामापुरा चौराहा से बेनिया तिराहे की तरफ वाहनों की नहीं जाने-आने दिया जाएगा। चेतगंज चौराहा से लहुराबीर चौराहे की ओर वाहनों पर रोक रहेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.