Voice of news 24
12Feb2023 23:06PM

शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं। वह चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। शुक्ला ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया।



















