प्रधानमंत्री आवास की जांच करने पहुंची टीम ग्रामीणो के विरोध प्रदर्शन से वापस लौटी

Voice of news 24

12Feb2023 22:48PM

बृजमनगंज                             

बृजमनगंज ब्लाक के सोनचिरैया गांव मे प्रधानमंत्री आवास के चयन मे धांधली की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम को गांव के लोगो का विरोध का सामना करना पड़ा। आवास चयन को लेकर बार बार जांच से परेशान ग्रामीणों नारेवाजी भी किए । ग्रामीण शिकायत कर्त्ता को बुलाने की मांग पर अड़े थे। उनका कहना था कि शिकायतकर्ता के आने के बाद ही जांच होगी । विरोध देख आवास की जांच करने पहुंची अतिरिक्त एसडीएम के साथ पहुंची टीम वापस लौट गई स्थिति को देख कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया! ग्रामीणों के विरोध के बाद जांच टीम वापस लौट गई!