सिद्धार्थ नगर में 43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने मोबाइल व मोबाइल उपकरण की अवैध तस्करी करते हुए एक तस्कर को पकड़ा

Voice of news 24

11Feb2023 22:41PM

सिद्धार्थनगर

 

सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने सीमा स्तम्भ संख्या 544 (36) के पास भारत – नेपाल सीमा के नजदीक एक तस्कर संजय सइथवार (27) निवासी नेपाल को अवैध रूप से भारत से नेपाल मोबाइल उपकरण, मोबाइल फोन और मोबाइल के उपकरण की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।

जब्त किए गए सामान के साथ तस्कर
जब्त किए गए सामान के साथ तस्कर

जब्त किए गए सामान के साथ तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।43वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमान्डेंट राम कृष्ण डोगरा ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है,जब्ती के दौरान सीमा चौकी ककरहवा की पार्टी में उप निरीक्षक राहुल कुमार मुख्य आरक्षी मुनींद्रु एम व आरक्षी राजेश कुमार सिंह शामिल रहे।