डीएम के आदेश पर साधन सहकारी समिति गोदाम का ताला खोला गया

Voice of news 24

02Feb2023 21:24PM

धानी बाजार

जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार के निर्देश पर आज अपर जिला सहकारी अधिकारी के के. दुबे, तहसीलदार फरेंदा रामानुज तिवारी की मौजूदगी में साधन सहकारी समिति बरगाहपुर का गोदाम व कार्यालय का सील ताला खुलवा कर साधन सहकारी समिति के सचिव राजेश यादव को चार्ज दिया गया | उक्त समिति बीते लगभग कई माह से बन्द था क्योकि तत्कालीन सचिव लोरिक यादव के आये दिन अनुपस्थित रहने व अनियमिकता के कारण उच्चाधिकारियों के निर्देश पर समिति को सील कर दिया गया था |