संतकबीर नगर में नीलगाय से टकराई गाड़ी ,बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल

Voice of news 24

26Jan2023 21:55PM

संतकबीर नगर में डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल की गाड़ी नीलगाय से टकरा गई। गोरखपुर जाते समय हादसे में गाड़ी का एयरबैग खुल जाने से सांसद, गाड़ी का ड्राइवर और गनर समेत दो अन्य लोग बाल-बाल बच गए। वहीं गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद सांसद जगदंबिका पाल दूसरी गाड़ी से गंतव्य के लिए रवाना हो गए।डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल बस्ती से होते हुए संतकबीरनगर होकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष और एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह की बेटी की शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे