रात में नहीं चलेगी परिवहन निगम की बसें, कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला

Voice of news 24

20Dec 2022 23:02 PM

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रात्रिकालीन बस सेवाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। अगले एक माह तक रात्रिकालीन बसों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी।रात में जो भी बसें रूट पर संचालित होने के लिए निकाली जाएं और अगर ज्यादा कोहरा हो जाए तो निकट के बस स्टेशन पर बसों को खड़ा किया जाए। एमडी ने साफ तौर पर कहा है कि कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं में अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात में बसों का संचालन बिल्कुल न किया जाए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.