गोरखपुर

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी की प्रेसवार्ता के दौरान एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और हिंसक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में समाजवादी पार्टी की प्रेसवार्ता के दौरान एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और हिंसक घटना सामने आई है। ‘लोकतंत्र बचाओ-वोट बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठने की जगह को लेकर हुए मामूली विवाद ने तूल पकड़ लिया, जिसके चलते सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रेसवार्ता के दौरान अंशुमान सिंह के पुत्र कमलेश ने सपा नेता काजल निषाद के बगल में बैठने का प्रयास किया। वहां पर्याप्त जगह न होने के कारण उनकी पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना साहनी से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह तीखी कहासुनी हाथापाई में बदल गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा जिलाध्यक्ष ब्रिजेश कुमार गौतम ने इसे अत्यंत निंदनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी जा रही है, और अनुशासनहीनता व हिंसा फैलाने वाले दोषी असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।
मऊ में भीषण सड़क हादसा: ब्रेजा कार और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर, निजी स्कूल के व्यवस्थापक की मौतhttps://t.co/DK3w4NTNnF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 3, 2026












