ड्रीम इलेवन पर चार लाख जीता सोनौली क्षेत्र का युवक

voice of news 24

 

4Nov2022 21:58PM

सोनौली

महराजगंज:सोनौली क्षेत्र के ग्राम हरदी डाली निवासी एक युवक ने गुरुवार को ड्रीम इलेवन फैंटेसी गेम से चार लाख रुपये जीता है। चार लाख जीतने वाला युवक राहुल गौड़ काफी दिनों से इस गेम में जीतने के लिए टीम बनाया करता था। बताया कि काफी प्रयासों के बाद गुरुवार को उसने गेम में एक बार फिर भागीदारी कर किस्मत आजमाई और चार लाख जीत गया।

राहुल ने बताया कि जब उसे मोबाइल के जरिए मैसेज मिला कि वह गेम से चार लाख रुपया जीत गया है, तो उसे यकीन ही नहीं रही हो रहा था। लेकिन जब बैंक के खाते में पैसा डिपॉजिट का मैसेज आया तब उसे विश्वास हुआ। उसने बताया कि वह फौरन बैंक जाकर अपना अकाउंट चेक कराया, तब जाकर उसे पूरी तरह तसल्ली हुई कि वह ड्रीम 11 गेम से वकाई में चार लाख रुपया जीत चुका है। उसने बताया कि गुरुवार को पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान मोबाइल के जरिए वह फैंटेसी गेम का हिस्सा बना था।और मैच खत्म होते ही चार लाख उसके अकाउंट में आ गए।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]