शैक्षिक भ्रमण के लिए ब्लॉक संसाधन धानी के बच्चों का टूर गोरखपुर के लिए रवाना

voice of news 24

4Nov2022 16:35PM

धानी बाजार

आज धानी ब्लॉक के परिषदीय स्कूल के जूनियर वर्ग के 54 बच्चों को लेकर शैक्षिक भ्रमण गोरखपुर के लिए बस से अध्यापको की एक टीम के साथ भेजा गया भ्रमण को खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्र व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाअध्यक्ष केशव मणि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमंत मिश्र ने बताया विभाग द्वारा यह कार्यक्रम बनाया गया था जिससे धानी ब्लाक सभी विद्यालयो 3-3 बच्चो को भेजा गया है इस भ्रमण के दौरान स्कूली बच्चे गोरखपुर में चिड़िया घर, नक्षत्र शाला, और रेलवे म्यूजियम का आनंद उठाएंगे इस दौरान संतोष सिंह दिनेश मणि विद्यासागर पांडेय ,सौरभ कुमार. संध्या मणि सुप्रिया सिंह आदि लोग रहे।।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]