voice of news 24
4Nov2022 13:40PM
न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसने आयरलैंड को 35 रनों से हराया। न्यूजीलैंड इस सीजन की पहली सेमीफाइनलिस्ट टीम बनी है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ तीसरी बार फाइनल-4 में जगह बना सकी है। इससे पहले वह 2021 के सीजन में टॉप-4 में प्रवेश कर पाई थी।

एडिलेड में शुक्रवार को न्यूजीलैंड ने पहले तो 185 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उसके बाद आयरिश बल्लेबाजों को 20 ओवर में 150/9 रन पर रोक दिया।


















