voice of news 24
4Nov2022 11:54AM
परसामलिक
महराजगंज:परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव पड़ौली में बृहस्पतिवार की शाम लगभग पांच बजे खेत में धान की कटाई कर रहे कंबाइन की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के गांव पड़ौली निवासी धर्मेन्द्र वर्मा का पांच वर्षीय बालक किशन वर्मा सिवान में धान की फसल की कटाई कर रही कंबाइन मशीन के पीछे धान की बाली बिनने गया था। इस दौरान कंबाइन के पहिया के नीचे दब गया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। कंबाइन चालक मौका देख फरार हो गया।मासूम बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

















