Voice of news 24
पुरन्दरपुर
महराजगंज:पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के रोहिणी नदी में सुबह 6 बजे युवक पानी में डूब गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन शव नहीं मिला था। घटना स्थल पर काफी खोजबीन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने रोहनी नदी से शव बरामद किया है। आपको बता दे कि एनडीआरएफ की टीम आधे घंटे के अंदर डूबे हुए युवक के शव को बरामद कर लिया। इस संबंध में पुरन्दरपुर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया मृतक अरविंद सहानी पुत्र गुलाब करीब 18 वर्षीय ग्राम सभा रानीपुर, टोला विन्हाछावनी के शव बरामद कर लिया गया है। पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।जांच पड़ताल की जा रही है।

















