भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया।कोच राहुल द्रविड़ मैदान पर आए

voice of news 24

23Oct2022 21:44Pm

 

विराट कोहली ने फिर साबित कर दिया कि उन्हें मॉडर्न क्रिकेट का किंग क्यों कहा जाता है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को उनके जादू के आगे पाकिस्तान जमीन पर आ गिरा। किंग कोहली ने 53 गेंद पर 82 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।

उनकी बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने ऐसा मुकाबला अपने नाम कर लिया, जिसमें जीत की उम्मीद खो चुकी थी। विराट के चमत्कार की बदौलत भारत ने आखिरी 18 बॉल पर 18 रन बनाए। विराट नॉट आउट रहे। अंतिम ओवर में तो हर बॉल पर फैंस की सांसें थम रही थी। चलिए इस ओवर के पूरे रोमांच फिर से जीते हैं…

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने पिछले साल वर्ल्ड कप में मिली हार का बदला ले लिया है। मेलबर्न में रविवार (23 अक्तूबर) को 90 हजार दर्शकों के सामने विराट कोहली ने नाबाद 82 रन की पारी खेलकर टीम को यादगार जीत दिलाई। इस मैच में कई अहम मोड़ आए। उन्हीं में से एक है कोच राहुल द्रविड़ का दिया हुआ गुरुमंत्र।

अश्विन ने 1 रन लेकर इंडिया टीम को जीत दिलाई
अश्विन ने 1 रन लेकर इंडिया टीम को जीत दिलाई

दरअसल, भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने के दौरान भारतीय टीम 10 ओवर में चार विकेट पर 45 रन बनाए थे। यहां से टीम इंडिया को जीत के लिए 60 गेंदों पर 115 रन बनाने थे। 10 ओवर के बाद मैच में कुछ मिनट के लिए ड्रिंक्स ब्रेक होता है। इस दौरान कोच राहुल द्रविड़ मैदान पर आए। उनके हाथ में ड्रिंक्स की बोतल दी। द्रविड़ ने विराट कोहली और हार्दिक पांड्या से बात की। उन्होंने दोनों को अंत तक टिके रहने की सलाह दी। द्रविड़ की यह सलाह टीम के काम आ गई। इतना ही नहीं द्रविड़ गेंदबाजी के दौरान भी ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर गए थे।

आखिरी ओवर का रोमांच, जब 16 रन चाहिए थे…
19.1: नवाज की पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या आउट हो गए।
19.2: कार्तिक आए। एक रन लिया। स्ट्राइक कोहली के पास आ गई।
19.3: नवाज की गेंद कोहली को। इस पर 2 रन बने।
19.4: नवाज की इस गेंद को कोहली ने डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से स्टैंड्स में पहुंचा दिया। कमर से ऊपर होने की वजह से गेंद नो बॉल हो गई। इस दौरान पाकिस्तान की टीम अंपायर के साथ बहस करने लगी जिससे मैच रुक गया। पाकिस्तानी टीम के मुताबिक, यह नो बॉल नहीं थी।

19.4: इसके बाद नवाज ने फिर एक वाइड बॉल फेंकी। यानी फ्री हिट बरकरार रही।
19.4: कोहली बोल्ड हो गए, लेकिन फ्री हिट होने की वजह से वो आउट नहीं हुए। मजे की बात यह है कि थर्ड पर गई गेंद इसके पहले कि फील्ड होती। कोहली-कार्तिक ने दौड़कर 3 रन पूरे कर लिए।
19.5: दिनेश कार्तिक स्वीप के लिए गए, चूके और रिजवान ने गिल्लियां बिखेर दीं। इस दौरान कुछ मिनट तक मैच रुका रहा।
19.6: नवाज ने वाइड बॉल डाली और स्कोर बराबर हो गया।
19.6: अश्विन स्ट्राइक पर थे और उन्होंने नवाज की गेंद को मिड ऑफ पर खेलकर मैच जिता दिया। यह विनिंग स्ट्राइड थी

रविवार को टीम इंडिया ने पाकिस्तान के हाथों पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में मिली हार का हिसाब-किताब चुकता कर दिया

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.