voice of news 24
23Oct2022 16:51PM
कोल्हुई
महराजगंज:मध्यप्रदेश के रीवा में बस हादसे में जान गवाने वाले कोल्हुई क्षेत्र के बांधा निवासी सुनील वर्मा का शव शनिवार भोर में गांव पहुचा तो हर तरफ मातम पसर गया।औरंगाबाद एक कंपनी में मजदूरी पर घर का भरण पोषण करने वाला सुनील
परिवार संग दिवाली मनाने के लिए बहन माधुरी व जीजा शुक्ला प्रसाद के साथ गुरुवार रात नौ बजे बस से घर के लिए निकला था।क्या पता था रास्ते मे मौत उसका इंतजार कर रही है।बस मध्यप्रदेश के रीवा जिले में हादसे का शिकार हो गयी ।इस हादसे में सुनील की दर्दनाक मौत हो गयी वही बहन और जीजा जिंदगी और मौत से लड़ रहे है।
बूढ़ी माँ ,पत्नी और बच्चो का छिना सहारा
सुनील की मौत ने बूढ़ी माँ पत्नी बिंदु और बच्चो को बेसहारा बना दिया है ।27 वर्ष पहले सुनील के पिता की मौत के बाद माँ इस उम्मीद बेटे को पाल पोषकर बड़ा किया की बुढ़ापे का सहारा बनेगा लेकिन एक बार फिर किस्मत ने दगा दे दिया।पहले पति अब बेटे की मौत के सदमे से बुढ़ी मा बार बार बेहोश हो जा रही है।पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है गांव की महिलाएं ढांढस बंधा रही है लेकिन बच्चो और पत्नी का रोना देख सब के आंखों में आशु आ जा रहे है।
घायल बहन और जीजा को गोरखपुर लाकर इलाज की मांग
सुनील का शव तो गांव आ गया है।लेकिन हादसे में घायल बहन और उसके पति का इलाज रीवा में ही चल रहा है। रिस्तेदार और परिजनों ने मांग किया है कि उन लोगो को वहां से लाने की व्यवस्था की जाए और गोरखपुर में इलाज कराया जाए।


















