कानपुर-प्रयागराज के बीच मालगाड़ी के 29 कोच पटरी से उतरे:6 घंटे से दिल्ली-हावड़ा ट्रैक बंद

 

 

रविवार सुबह 10.30 बजे मालगाड़ी के 29 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे हावड़ा-दिल्ली रेल रूट पूरी तरह बंद हो गया है। इसके चलते वंदे भारत समेत 36 से ज्यादा ट्रेनें फंसी हुई हैं। प्रयागराज से DRM समेत रेलवे की टेक्निकल टीम मौके पर काम कर रही है। मालगाड़ी के वैगन को ट्रैक से हटाकर रूट को क्लियर किया जा रहा है।

DRM प्रयागराज मोहित चंद्रा ने बताया, ‘​​​​रामवां स्टेशन पर 29 वैगन डिरेल हुए हैं।​​​ राहत बचाव का कार्य जारी है। वंदे भारत समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। डाउन लाइन पूरी तरह से बंद है।’ रामवां स्टेशन कानपुर-प्रयागराज के बीच पड़ता है। रेलवे प्रशासन ने कानपुर और प्रयागराज की तरफ से आने वाली ट्रेनों को रोक दिया है। NCR के PRO अमित मालवीय ने बताया कि अभी अप और डाउन लाइन बंद है।

अमित मालवीय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू करने के लिए टीमें जुटी हैं। दिवाली के चलते कुछ स्पेशल ट्रेनें भी हैं। ट्रेनों को कानपुर से पहले और उधर प्रयागराज से पहले डायवर्ट किया जा रहा है। फिलहाल, पूरा फोकस ट्रैक क्लियर करने पर है।

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर-

  • प्रयागराज: 0532- 2408128, 2407353, 2408149
  • कानपुर: 0512-2323015,3016, 3018
  • टुंडला: 05612-220338, 220339, 220337, 42807
  • अलीगढ़: 9411212083
  • फतेहपुर: 05180- 222025, 026,222436
  • इटावा: 8279796658
  • मिर्जापुर: 0542- 20095, 0096,0097
  • चुनार: 05443-222137,222487, 9794845048
  • नैनी: 0532- 269725
This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.