एशिया कप का आयोजन टीम इंडिया के पाकिस्तान जाने पर निर्णय लेगा गृह मंत्रालय

voice of news 24

20Oct2022 14:57PM

भारतीय टीम के अगले साल पाकिस्तान जाने को लेकर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि इसका फैसला गृह मंत्रालय करेगा। उन्होंने गुरुवार (20 अक्तूबर) को कहा कि हमारे लिए खिलाड़ियों की सुरक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। अगले साल पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन होना है, लेकिन बीसीसीआई के सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने कहा था कि टीम इंडिया पाकिस्तान नहीं जाएगी। उन्होंने भी कहा था कि टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर होगा। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को कहा कि गृह मंत्रालय अगले साल पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप के लिए भारत के पाकिस्तान दौरे पर फैसला करेगा। खिलाड़ियों की सिक्योरिटी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 2023 में वर्ल्ड कप भारत में होगा। इसमें पाकिस्तान समेत दुनिया की तमाम टीमें शामिल होंगी। ठाकुर ने यह बयान खेलो इंडिया यूथ गेम्स की घोषणा के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया।
This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.