voice of news 24
01 Oct 2022 17:57PM
कोल्हुई
कोल्हुई क्षेत्र के खरहरवा स्थित मदर मरियम ग्लोबल स्कूल के अध्यापकों एवं छात्रों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री” जयंती के उपलक्ष्य में गांव की गलियो में रैली निकाल जागरूक किया। तत्पश्चात छात्रों ने एक नुक्कड़ -नाटक का मंचन किया l बच्चों ने नाटक के माध्यम से समाज में स्वच्छता का महत्व तथा भाईचारे का संदेश दिया।
विद्यालय की निर्देशिका डॉ मीना अधमी एवं प्रबंधक इंजीनियर समीर अधमी ने शिक्षा , सफाई ,सत्य एवं अहिंसा पर बल देते हुए अपने विचार व्यक्त किए l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खरहरवा ग्राम प्रधान इजराइल खान, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार श्रीवास्तव ,श्रुति , इन्दू , बुद्धेश ,मनोज , जिवेंद्र, सफूरा आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थेl














