voice of news 24
सिद्धार्थनगर 27 sep2022 10:30 am
सिद्धार्थनगर:मोहाना थाना क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव निवासी राजेश चौरसिया का बेटा सनी चौरसिया (4) पड़ोस में आर्यन के साथ खेलने के लिए ज्योति यादव के घर गया था। कुछ देर बाद आर्यन तो लौट आया, लेकिन सनी नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी लेकिन कोई अता पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। मृतक की बड़ी मां अक्सर आरोपी महिला पर ताने दिया करती थी। बदले की आग में जल रही युवती को यह मौका अच्छा लगा और उसके साथ खेल रहे और बच्चों को भगा दिया। फिर युवती ने पिता रामसिलन के साथ मिलकर मासूम शनि का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर उसकी डेड बॉडी को अपने ही घर मे बोर में भरकर बक्से में छुपा दिया।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खोजबीन करने के बाद पता चला कि मृतक बालक गांव की रहने वाली युवती ज्योति यादव के घर खेलने गया था। संदेह गहराया तो पुलिस ने तलाशी ली और घर में रखे बड़े बक्से में बोरी में सनी का शव मिला। वहीं, मौत के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
























