कोल्हुई
वॉइस ऑफ न्यूज 24 25sep 17:38PM
कोल्हुई थाने पर दुर्गा पूजा को लेकर बैठक में थाना क्षेत्र के सभी मूर्ति स्थापित करने लोगो ने पहुच कर जानकारी प्राप्त किया।इस अवसर पर प्रभारी एसओ ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार सभी पंडालों में आग से सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए।डीजे का प्रयोग किसी भी कीमत पर न किया जाए ।सड़क के किनारे मूर्ति स्थापित न कि जाए जिससे आवागमन बाधित हो।कोई भी ऐसा कृत्य या आयोजन न करे जिससे किसी को ठेश पहँचे।इन सब बिंदुओ को ध्यान में रखकर त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस का सहयोग करे ।इस अवसर पर एसआई जय प्रकाश,शाकिर शिकन्दर अली,संदीप यादव,संजीव सिंह ,अरविंद राय,अनिल शुल्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे ।



















