जर्जर सड़क ने बढ़ायी राहगीरों की दुश्वारियां,सांसत में लोग

V of N 24

सिद्धार्थ नगर  25  sep 17:24 PM

सिद्धार्थ नगर के बेलोहा बाजार से होकर गुजरने वाला सड़क मार्ग,जो मरवटिया धानी मार्ग को जोड़ता है इस मार्ग की हालत बद से बदतर हो गई है! समझ नहीं
आता कि सड़क में गड्ढा है है या गड्ढों में सड़क है। पैदल चलना भी दूभर हो गया है। आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। उधर, सबकुछ जानने के बाद भी लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार और जनप्रतिनिधि हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
सड़कों की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने साल भर पहले गड्ढा मुक्त अभियान चलाया था। अब भी सरकार की ओर से लगातार इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाए। जिले के अधिकारियों की बेपरवाही का नतीजा है कि यहां अभियान पूरी तरह से धड़ाम हो गया है। अफसरों को सड़कों का गड्ढा नजर ही नहीं आ रहा है