टीम इंडिया ने लीजेंडरी प्लेयर झूलन गोस्वामी को कमाल का फेयरवेल गिफ्ट दिया है इंग्लैंड में पहली बार क्लीन स्वीप किया हैवनडे सीरीज में 3-0 की जीत मिली है। भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबला 16 रनों से अपने नाम किया है।

V of N 24 

25 Sep 2022 06:20 AM

लॉर्ड्स में शनिवार को भारतीय टीम ने पहले तो 169 रनों का स्कोर बनाया। उसके बाद इंग्लिश बल्लेबाजों को 43.3 ओवर में 153 रन पर आउट कर दिया। उसकी ओर से ओपनर स्मृति मंधाना ने 50 रन बनाए। जबकि दीप्ति शर्मा ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। पूजा वस्त्राकर ने 22 रन जोड़े। इंग्लैंड की गेंदबाज केट क्रॉस को चार सफलताएं मिली।

जवाबी पारी में मेजाबान टीम से 8वें नंबर की बल्लेबाज डेन चार्ली ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। उन्हें दीप्ति शर्मा ने अश्विन की तर्ज पर मांकडिंग आउट किया।

इस ऐतिहासिक जीत में रेणुका ने अहम योगदान दिया। उन्होंने 4 विकेट चटकाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं। उन्होंने 3 मुकाबलों में 221 रन बनाए। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है

झूलन ने दो विकेट लिए
तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने आखिरी मुकाबले में दो विकेट चटकाए। उन्होंने दस ओवर में महज 30 रन खर्च किए। झूलन ने कैपसी और क्रॉस को आउट किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.