भारतीय महिला टीम ने 23 साल बाद इंग्लैंड में जीती वनडे सीरीज

 22 Sep 2022 09:43 AM

कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 143) के बाद तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को सेंट लॉरेंस ग्राउंड पर खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान इंग्लैंड को 88 रन से हरा दिया।

कप्तान हरमनप्रीत कौर (नाबाद 143) के बाद तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को सेंट लॉरेंस ग्राउंड पर खेले गए दूसरे वनडे में मेजबान इंग्लैंड को 88 रन से हरा दिया। भारत ने पहला वनडे भी सात विकेट से जीता था और अब उसने दूसरा वनडे भी जीतकर इंग्लैंड में 23 साल बाद वनडे सीरीज जीत ली है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इससे पहले 1999 में इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीती थी। भारतीय टीम ने दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 333 रन का विशाल स्कोर बनाया, जोकि वनडे क्रिकेट के इतिहास का उसका दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड की टीम इस बड़े स्कोर के सामने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 44.2 ओवर में 245 रन पर ढेर हो गई।

भारत ने पहला वनडे भी सात विकेट से जीता था और अब उसने दूसरा वनडे भी जीतकर इंग्लैंड में 23 साल बाद वनडे सीरीज जीत ली है। भारतीय क्रिकेट टीम ने इससे पहले 1999 इंग्लैंड में वनडे सीरीज अपने नाम की थी।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.